January 14, 2025 5:05 am

मथुरा में तीसरी बार कमल खिलने की राह हुई आसान

  • डबल इंजन के विकास मॉडल के सामने फीके अन्य दलों के चुनावी वादे
  • कांग्रेस, बसपा व अन्य प्रत्याशियों पर भारी भाजपा प्रत्याशी, हेमा मालिनी बनी लोगों की पहली पसंद
  • मथुरा में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मथुरा में होंगे चुनाव

AGRA :  भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में लोकसभा चुनाव सीट पर भाजपा की राह आसान हो गई है। विकास के मॉडल के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा ने दो बार की सांसद फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को तीसरी बार भी मैदान में उतारा है। जाट बाहुल्य इस सीट पर हेमा जाट और ब्राह्मण के समीकरण के साथ चुनाव मैदान में है। खुद ब्राह्मण परिवार से हैं, जबकि उनके पति धर्मेंद्र जाट हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस चुनाव में एक- दूसरे के परंपरागत वोटरों पर सभी राजनीतिक दलों की निगाह हैं। भाजपा अपने परंपरागत वोटो के अलावा अन्य दलों के वोटों में विकास मॉडल के सहारे सेंधमारी कर रही है। मथुरा के राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए बसपा, कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों में भाजपा की हेमा मालिनी लोगों की पहली पसंद है।

भाजपा सबसे मजबूत राजनीतिक दल

मथुरा लोकसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा सबसे मजबूत राजनीतिक दल के रूप में सामने है। दूसरे नंबर पर रालोद है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में समीकरण बदले थे। रालोद से खुद जयंत चौधरी भाजपा के सहयोग से मैदान में उतरे और जीते। 2014 में भाजपा ने हेमा मालिनी के जरिए ग्लैमर और जाट कार्ड खेला। मोदी लहर के साथ ग्लैमर के आगे जयंत हार गए। 2019 के चुनाव में फिर हेमा जीतीं और रालोद दूसरे नंबर आ गई। वर्ष 2009 की तरह फिर राजनीतिक समीकरण बने हैं। रालोद और भाजपा गठबंधन के साथ चुनावी रण में उतरे हैं। फर्क बस इतना है कि इस बार चुनावी समर में भाजपा से हेमा मालिनी हैं। करीब साढ़े चार लाख जाट मतदाताओं वाली इस सीट पर पौने चार लाख ब्राह्मण हैं। वैश्य, ठाकुर व अन्य पिछड़ा वर्ग पर भी मजबूत पकड़ के दावे के साथ भाजपा चुनाव मैदान में है। डबल इंजन के विकास मॉडल के साथ अनुसूचित जाति के मतों में भी भाजपा ने अपनी पहुंच बनाई है, जिससे भाजपा ने चुनाव में मजबूत पकड़ बन गई है।

भाजपा जाट मतदाताओं को मजबूती से जोड़ने की कवायद में

रालोद के साथ से भाजपा जाट मतदाताओं को मजबूती से जोड़ने की कवायद में है। बलदेव में रालोद मुखिया जयंत चौधरी गुरुवार को बलदेव विधानसभा के आवेरनी चौराहे पर मथुरा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी हेमा मालिनी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। जयंत चौधरी ने सभी स्वजनों से आह्वान है कि हेमा मालिनी जी को अधिक से अधिक मत देकर मथुरा लोकसभा से लगातार तीसरी बार भारी मतों से विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। जाट बाहुल्य बलदेव विधानसभा क्षेत्र में मांट विधान क्षेत्र के मतदाता भी पहुंचे थे। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जो जो दल वैश्य, ठाकुर व अन्य छोटी जातियों के वोट में जितनी सेंधमारी करेंगे, उसे ही लाभ होगा। बता दें कि पहली बार 2022 के चुनाव में भाजपा ने पांचों विधानसभा पर भगवा फहराया।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer