August 26, 2026 12:41 pm

आंध्र प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा, 13 लोगों की मौत व..

  • आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में ट्रेन एक्सीडेंट 
  • हादसे में अब तक 13 लोगों की हुई मौत 
  • रेल मंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में देर रात एक रेल हादसा हो गया। इस रेल हादसे में अब तक मृतकों का आंकड़ा 13 तक पहुंच गया है। अब राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। ट्रैक पर रेल संचालन बहाली पर फोकस किया जा रहा है। वहीं हादसे की वजह से फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों और ट्रेनों का इंतजाम किया गया है। हादसे की वजह से अब तक कुल 18 ट्रेनें रद्द हुई हैं और 22 ट्रेनों का रूट बदला गया है।

हादसे की होगी जांच 

वालटेयर डिविजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर सौरभ प्रसाद से हादसे की वजह पूछी गयी, जिसपर उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। जो भी दोषी होगा उसे सख्त सजा दी जाएगी। रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है।

बता दें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है। 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer