February 21, 2026 10:29 am

मुंबई: शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने BJP के कार्यकर्त्ता को पीटा

मुंबई. सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा हो रही है कि मुंबई में शिवसेना (शिंदे) और BJP के बीच दरार आ गयी है. मुंबई के दहिसर पूर्व इलाके में बैनर लगाने को लेकर हुई झड़प के बाद शिवसेना (Shivsena) के शिंदे गुट के लोगों ने BJP के कार्यकर्ता को बुरी तरह पीट दिया. 

इस मारपीट में BJP के कार्यकर्ता को गंभीर चोटें आईं. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. हालाँकि अभी इस मामले पर ऊपर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.

इस मारपीट की घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि शिवसेना के शिंदे गुट के कार्यकर्त्ता बीजेपी के कार्यकर्ता को पीट रहे हैं. पुलिस अब पुरे मामले की जाँच कर रही है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer