February 15, 2026 12:07 am

PFI पर NIA का शिकंजा, दिल्ली-राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  • पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े ठिकानों पर (NIA) ने की छापेमारी
  • दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान, मदुरै आदि स्थानों पर चल रही है छापेमारी
  • पिछले साल ही PFI को आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (UAPA) के तहत किया गया था बैन

नई, दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार (11 अक्टूबर) को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। एजेंसी ने PFI के ऊपर यह कार्रवाई देशभर में उसके ठिकानों पर की है। छापेमारी दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान, मदुरै आदि स्थानों पर चल रही है।

PFI को पिछले साल आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (UAPA) के तहत बैन कर दिया गया था। प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के संबंध में NIA की छापेमारी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में चल रही है।

केस नंबर 31/2022 में हुई की छापेमारी

NIA सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी एजेंसी के केस नंबर 31/2022 में की गई है, जो PFI और उसके नेताओं और कैडरों की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता से संबंधित है। सभी आरोपी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों के उद्देश्य से इकट्ठे हुए थे।

फुलवारीशरीफ में हुई थी FIR दर्ज

हालांकि, NIA के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं और ज्यादा कुछ बोलने से इनकार किया। मामला शुरू में 12 जुलाई, 2022 को फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन में FIR के रूप में दर्ज किया गया था। इसके बाद एजेंसी ने मामले को फिर से पिछले साल 22 जुलाई को दर्ज किया था।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer