February 20, 2026 12:09 pm

नोएडा : पिकअप वैन ने मारी बाइक को टक्कर, दो पत्रकारों की मौत

Google

नोएडा :। यूपी के नोएडा में हुए एक सड़क हादसे में दो पत्रकारों की मौत हो गई। दोनों पत्रकार नोएडा स्थित एक बड़े चैनल में काम करते थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर मौजूद निशान बता रहे हैं कि पिकअप वैन ने टक्कर के बाद बाइक को डिवाइडर के साथ काफी दूर तक घसीटा, जिसके कारण बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय फिल्म सिटी से सेक्टर 62 की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ है।

फिल्म सिटी के एक मीडिया हाउस में काम करने वाले मनोज कुमार और गौरव अपनी बाइक से ड्यूटी पूरी करने के बाद गाजियाबाद अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल इस्कॉन टेंपल के आगे बढ़ी तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। इस हादसे में दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-24 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer