BJP के विरुद्ध पूरा विपक्ष एकजुट होने वाला है. इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ लखनऊ आये हुए हैं. यहाँ उन्होंने कल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की और साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “सबके एकजुट होने के बाद नेता चुना जाएगा। मुझे नहीं बनना(प्रधानमंत्री) है मैं बस सबको एकजुट कर रहा हूं, अपने लिए मुझे कुछ नहीं चाहिए.
अधिक से अधिक पार्टियों के साथ बात हो रही है। हमने तय किया है कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को देश में हम एकजुट करें और मिलकर सब काम करें ताकि देश आगे बढ़े और भाजपा से देश को मुक्ति मिले। हम सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे”.
वहीँ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि “लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने में हम आपके(नीतीश कुमार) साथ हैं। भाजपा हटे देश बचे उस अभियान में हम आपके साथ हैं”.





