संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज सोमवार से शुरू हो चुका है. इस दूसरे चरण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ. इसमें सबसे बड़ा मुद्दा राहुल गाँधी का लन्दन वाला बयान बना.
राहुल गाँधी के लन्दन वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनपर विदेश में भारत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संसद का अपमान करने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश की धरती लंदन में भारत, भारतीय लोकतंत्र और भारत की संसद को अपमानित किया है. इस लिए उनपर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए.





