April 10, 2026 5:16 pm

कर्नाटक: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला 

कर्नाटक: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “र्नाटक भाजपा का हर कार्यकर्ता, मेरे लिए मेरा एक मजबूत साथी है। यहां का हर कार्यकर्ता मेरा परम मित्र है, मेरा सहोदर है. सोशल मीडिया पर कल मैंने कर्नाटक का एक वीडियो देखा। जिसमें एक पार्टी के बड़े नेता, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे थे। आगे पीएम ने कहा जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वो जनता जनार्दन का सम्मान क्या करेंगे?

कांग्रेस पर हमला 

भाजपा कर्नाटक को भारत के विकास की उभरती ताकत बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस राज्य को अपने नेताओं के लिए ATM बनाना चाहती है. कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer