October 24, 2026 10:49 pm

Yoga Diwas पर न्यूयॉर्क से पीएम मोदी का मैसेज 

पीएम मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और इस बार उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ है. जिसकी अगुवाई पीएम मोदी कर रहे हैं. 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीडियो सम्मेलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ ने और विशेष बना दिया है। इसका विचार, योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है”.

भारत (India) के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है। 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया तब रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया था। तभी से लेकर आज तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है”.

योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार

आगे पीएम ने कहा “हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है। योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer