February 3, 2026 5:28 pm

अफगानिस्तान में तालिबान का फरमान, बिना बुर्का पहने ऐसा नहीं कर सकेंगी महिलायें

Google

काबुल :। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने महिलाओं से जुड़ा एक और फरमान जारी किया है। नए फरमान में अब महिलाओं को बगैर बुर्का पहने टैक्सी तक में बैठने पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेरात के एक टैक्सी ड्राइवर की मानें तो अब वह ऐसी महिलाओं को अपनी गाड़ी में नहीं बैठाता है, जो बुर्के से पूरी तरह न ढंकी हों। अगर बगैर बुर्का पहने किसी महिला को बैठाया तो तालिबान लड़ाके ड्राइवर को ही पीट रहे हैं। यही नहीं वाहन भी जब्त कर लेते हैं।

दरअसल, तालिबानी सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से अफगानिस्तान में लोगों खासकर महिलाओं की आजादी छीन गई है। इससे पहले तालिबानी सरकार ने ब्यूटी सैलून पर बैन लगाया था। महिलाओं ने इस प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया। अफगान महिलाएं इस बैन के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं। हालात ऐसे हो गए कि प्रदर्शनकारी महिलाओं पर सुरक्षा बलों को हवाई फायर और पानी की बौछार करना पड़ा।

तालिबान द्वारा देशभर में ब्यूटी सैलून बंद करने के आदेश के बाद दर्जनों अफगान महिलाओं ने प्रतिबंध का विरोध किया था। दरअसल, ब्यूटी सैलून को भी तालिबान सरकार ने गैर कानूनी घोषित कर दिया था। क्योंकि वे कथित तौर पर इस्लाम द्वारा मना की गई सेवाएं प्रदान करते हैं और शादी के उत्सव के दौरान दूल्हे के परिवारों के लिए आर्थिक कठिनाई पैदा करते हैं। यह आदेश तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा की ओर से आया था। यह अफगान महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा, सार्वजनिक स्थानों और अधिकांश प्रकार के रोजगार से प्रतिबंधित करने वाले आदेशों के बाद उनके अधिकारों और स्वतंत्रता पर नवीनतम अंकुश है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer