April 23, 2025 12:33 pm

#Pahalgam attack इस रूट से आए थे आतंकी

#PAHALGAM : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam Terror Attack) में नौसेना के युवा अधिकारी विनय नरवाल की दुखद मृत्यु हुई है। नौसेना के समस्त अधिकारियों ने विनय नरवाल की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। आतंकियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। विनय नरवाल इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा है।

इसी महीने युवा अधिकारी की हुई थी शादी

बुधवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उनका पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचेगा। इस विमान में उनकी पत्नी और परिजन भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि इसी महीने नौसेना के इस युवा अधिकारी की शादी हुई थी। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने विनय नरवाल की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नौसेना के मुताबिक नेवी चीफ समेत भारतीय नौसेना के सभी अधिकारी एवं जवान नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मौत से स्तब्ध और दुखी हैं।

जांच आगे बढ़ी, स्केच जारी

सुरक्षा एजेंसियों ने जांच आगे बढ़ा दी है। अब तक मिले इनपुट्स के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों क‌े स्केच जारी कर दिए हैं। गृहमंत्री अमित देर रात ही कश्मीर पहुंचने के बाद लगातार सुरक्षा एजेंसियों के साथ मीटिंग ले रहे हैं। बुधवार को जहां सेना ने मौके का दौरा किया वहीं केंद्रीय गृह मंत्री भी घटना स्थल पर पहुंचे। अमित शाम शाम को दिल्ली लौटकर सुरक्षा समिति की बैठक भी लेंगे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer