February 3, 2026 1:11 pm

पश्चिम बंगाल : केंद्र सरकार के खिलाफ TMC की रैली 

  •  आज TMC ने केंद्र सरकार के खिलाफ की रैली 
  • मनेरगा व राज्य के अन्य मुद्दों को लेकर रैली
  • बाबुल सुप्रियो ने कहा लोगों को 100 दिनों से नहीं मिला मनेरगा का पैसा

पश्चिम बंगाल: TMC ने मनेरगा व राज्य के अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ कोलकाता में राजभवन तक रैली निकाली। रैली में TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस कई नेता उपस्थित रहें।

https://x.com/ANI/status/1709887068942520674?s=20

TMC के ‘राजभवन चलो अभियान’ पर TMC विधायक बाबुल सुप्रियो ने कहा, “बंगाल के लोग TMC के साथ इस आंदोलन में शामिल हैं। यह भीड़ सिर्फ TMC के कार्यकर्ताओं की नहीं है बल्कि बंगाल की आम जनता की है, जिन्हें लगभग एक साल से मनरेगा के पैसे, 100 दिनों के रोजगार व अन्य से वंचित रखा गया…

कितने पर्यवेक्षकों की टीम भेजी गई, अगर उन्हें कोई गड़बड़ी दिखी है तो वे जांच कराएं… बंगाल भाजपा के विधायक और सांसद सीना तान कर कह रहे हैं कि इन लोगों को एक भी पैसा न दिया जाए, यह लोग बंगाल में 2024 में जीत पाएंगे?… गिरिराज सिंह के पास अगर कोई पुख्ता सबूत होता तो वे हमारा सामना करते… वे सच्चाई से भाग रहे हैं, जिसका जवाब उन्हें 2024 में मिलेगा…”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer