महा जन संपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा कि
“राहुल गांधी बाहर जाकर कहते हैं कि 80 के दशक में केंद्र और उत्तर प्रदेश (UP) में अनुसूचित जाति पर बड़े अत्याचार हो रहे थे।
राहुल गांधी जी शायद भूल गए कि 1984 में स्वर्गीय राजीव गांधी ही देश के प्रधानमंत्री थे और उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार थी तो क्या राजीव गांधी के समय में दलितों पर अत्याचार हो रहे थे?
भ्रष्टाचार के मामले पर ज़मानत पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जिनकी संसद की सदस्यता भी चली गई। अब नए संसद भवन का बहिष्कार करते हैं और विदेश में जाकर भारत राष्ट्र को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते…क्या उनके राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन ने पैसा दिया है? अभी भी वे अमेरिका गए हैं इसकी फंडिंग पर भी कई लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं.





