February 19, 2026 12:44 pm

VIRAL NEWS: दानपेटी खोली तो निकली इंसानी खोपड़ी, देखकर लोगों की कांपी रूह

क्या आपने सोचा है कि दानपेटी से सोने-चांदी, कपड़े और पैसे के अलावा किसी इंसान की खोपड़ी भी निकल सकती है? ये सुनने में आपको हैरानी भरा लगता होगा लेकिन बीते दिनों अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ है। जहां एक दानपेटी से इंसानी खोपड़ी निकली जिसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी। वहीं पुलिस तक बुलानी पड़ी।

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गुडविल स्‍टोर के संचालक ने जब दानपेटी खोली तो देखकर वह दंग रह गए। उसमें एक इंसानी खोपड़ी थी जो वर्षों पुरानी लग रही थी। खोपड़ी 5 सितंबर को मिली थी, जिसे पुलिस अध‍िकारियों ने कब्‍जे में ले लिया ताकि आगे की जांच की जा सके। शुरुआती छानबीन से पुष्टि हुई कि यह वास्तव में एक मानव खोपड़ी है और ऐतिहासिक प्रतीत होती है।

पुलिस के अनुसार खोपड़ी अन्य टैक्सिडर्मिड वस्तुओं के एक कंटेनर में थी। हालांकि, ये किसकी खोपड़ी थी ये पहचानना मुश्किल है। गुडइयर पुलिस ने इंस्‍टाग्राम पर जो तस्‍वीर शेयर की है, उसमें भूरे रंग की खोपड़ी दिखाई दे रही है जिसके कुछ ऊपरी दांत अभी भी बचे हुए हैं और बाईं ओर एक नकली आंख दिखाई दे रही है। ये सब देखने में ये काफी डरावना लग रहा है। ये स्पष्ट नहीं है कि खोपड़ी किसने दान की और अंततः इसका क्या होगा।

अध‍िकार‍ियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये काफी पुरानी है। फोरेंसिक जांच और इत‍िहासविदों से इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। हम इसके बारे में तह तक जाएंगे क्‍योंकि ऐसा लग रहा कि किसी स्‍टोर से इसे उठाया गया है। जो कुछ हुआ उसकी जांच की जाएगी। क्‍योंकि यह कहां से आया, किसका था और कौन लाया, इसके बारे में छानबीन की जानी चाहिए।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer