February 21, 2026 5:13 pm

महाकालेश्वर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, भस्म आरती में हुए शामिल

Virat-Kohli-and-Anushka-Sharma
Google

उज्जैन। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इंदौर टेस्ट खत्म होने के बाद उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और गर्भगृह में पूजा भी की।

इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज शनिवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा, वहीं अनुष्का ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर भगवान का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

हमेशा लाइम लाइट में रहने वाले विराट और अनुष्का भक्ति और आध्यात्म के माहौल में रमे हुए नजर आए। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी साथ ही मस्तक पर चन्दन का बड़ा त्रिपुण लगाकर धोती सोला पहने हुए भगवान महाकाल का ध्यान लगाकर बैठे दिखाई दिए वहीं, अनुष्का शर्मा भी साडी में नजर आईं। इस दौरान वे भी महाकाल भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रही थी।

इससे पहले, नए साल की शुरुआत में विराट अनुष्का बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे थे। वे दो दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।

विराट कोहली ने इंदौर टेस्ट की पहली पारी में 22 और दूसरी में 13 रन बनाए। इससे पहले, दिल्ली और नागपुर टेस्ट में भी उनका यही हाल रहा था। ऐसे में अपने रुठे बल्ले को मनाने और खोई फॉर्म हासिल करने के लिए विराट कोहली एक बार फिर भगवान के दर पर पहुंचे हैं।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer