कर्नाटक के मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर इस समय कांग्रेस के अध्यक्ष और बड़े नेता दिल्ली पहुंच रहे है. अब तक कई मीटिंग हो चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई फैसला सामने नहीं आया है.
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर दिल्ली पहुंचे. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया कि “हमारी संख्या 135 है, मैं यहां किसी को विभाजित नहीं करना चाहता। अगर पार्टी चाहती है तो वे मुझे जिम्मेदारी देंगे। मैं बैकस्टैब नहीं करूंगा और मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा”.
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचने पर कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि “मैं AICC प्रमुख से मिला हूं, मैं जब भी दिल्ली आता हूं तो AICC प्रमुख से मिलता हूं, उसी तरह आज भी मैं उनसे मिला था। हमारे AICC महासचिव आपको अन्य मुद्दों से अवगत कराएंगे”.





