February 19, 2026 11:17 am

पीएम मोदी को लखनऊ में क्‍या भाया, फोन करके मंगवाया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पीएम मोदी ने एक खास चीज मंगवाई है. इसको लेकर लखनऊ के लोग बहुत खुश हैं. दरअसल लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक स्टॉल लगा था. वहां पर पीएम मोदी जब आये थे तो उन्होंने कला देखी और उसकी तारीफ की और 3 दिन बाद फ़ोन करके मंगवाया.

अपनी कला और शिल्प प्रस्तुत करने के लिए जी 20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने पर पद्म श्री पुरस्कार विजेता दिलशाद हुसैन ने बताया, “…हमने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक स्टॉल लगाया था…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे स्टॉल पर आए और उन्हें हमारे स्टॉल की चीजें पसंद आईं.

उन्होंने हमारी कला की सराहना की…तीन दिन बाद हमें एक फ़ोन आया जिसमें कहा गया कि आपके स्टॉल पर एक काले रंग का मटका है जो प्रधानमंत्री को पसंद आया और वह उपहार के रूप में उसे जर्मनी ले जाना चाहेंगे…हम बहुत खुश हुए कि हमारी कला जर्मनी जा रही है।”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer