April 3, 2026 10:34 pm

मंत्री पद से हटाए जाने के बाद सरकार को लेकर क्या बोले राजेंद्र सिंह गुढ़ा

मंत्री पद से हटाए जाने के बाद राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मैंने बस इतना कहा था कि सरकार को मणिपुर को छोड़कर अपने राज्य पर ध्यान देना चाहिए. बस इतना कहने पर ये कार्यवाही क्र दी गयी.

पूर्व राजस्थान मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि “मेरा चुनाव भाजपा के खिलाफ होता है। यहां कांग्रेस तो 4 बार से है ही नहीं। मैं चुनाव भाजपा के खिलाफ लडूंगा… अब वो (Congress) हम पर ये आरोप लगा रहे हैं कि हम भाजपा से मिले हुए हैं।

राजस्थान महिला अत्याचार में पहले स्थान पर है। मैंने सिर्फ इतना कहा कि मणिपुर की बात करना ठीक है मगर अपने गिरेबान में झांककर देखों कि हमारे यहां क्या हो रहा है। मुझे व्यक्तिगत वोट मिलते हैं, मैं किसी पार्टी से जीतकर नहीं आता। कांग्रेस में 50% लोग अनुकंपा नियुक्ति के हैं”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer