लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उत्तराखंड व हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. कई जगह तो घर टूट गए हैं जिसकी वजह से कई लोगों के सर से छत चीन गयी है.
क्या कहा सीएम ने
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “राज्य में सक्रिय मानसून के कारण भारी तबाही हुई है। केंद्र सरकार ने एक टीम भेजी है…हम आपदा के बाद के प्रभावों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम प्रभावित लोगों से मिल रहे हैं और राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं”.
क्या कहा HP के सीएम ने
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि “राजस्थान सरकार ने 15 करोड़, छत्तीसगढ़ सरकार ने 11 करोड़ रुपए दिए हैं। इस सबसे बड़ी बात है कि राज्य और देश के लोग हमें चंदा दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने टीम भेजी थी और उस टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी होगी। हमें उम्मीद है कि अंतरिम राहत की पहली किश्त जारी हो जाएगी… इस आपदा से करीब 10,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए 1 साल का समय लगेगा”.





