September 18, 2026 11:48 am

योगी सरकार के निर्देश पर शिव भक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Google

प्रयागराज :। योगी सरकार में शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ उनकी आस्था का सम्मान भी निरन्तर हो रहा है। सावन के चौथे सोमवार को कुम्भ नगरी प्रयागराज में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पुष्पवर्षा के सम्मान से संगम और गंगा के सभी तट बोल-बम के जयघोष से गूँज उठे।

कुम्भ नगरी में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

श्रावण मास में कुम्भ नगरी प्रयागराज में संगम और गंगा के सभी तट केसरिया रंग से रंग चुके हैं। पुराणों में वर्णित आदि शिवालय श्री ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर, श्री मनकामेश्वर मंदिर और संगम के घाटों से बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी गंगा जल ले जा रहे शिव भक्त कांवड़ियों की लम्बी-लम्बी कतारों पर सोमवार को हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। डीएम प्रयागराज संजय कुमार खत्री का कहना है कि सरकार के निर्देश पर प्रयागराज में शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से चार चरण में पुष्प वर्षा की गई। संगम और माँ गंगा के सभी तटों के अलावा जिले के उन सभी शिवालयों के मार्गों में जहां से ये शिव भक्त गुजरते हैं पुष्प बरसाए गए हैं।

शिव भक्तों को इतना सम्मान किसी सरकार में नहीं मिला

हेलीकाप्टर से श्रद्धालुओं पर हो रही पुष्पवर्षा से शिवभक्त भाव विभोर हो गए। क्षण भर में संगम और गंगा के सभी तटों में बोल-बम का जयघोष गूंजने लगा। संगम की त्रिवेणी का पावन जल बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी ले जा रहे शिवभक्त रामेश्वर ने बताया कि एक दशक से अधिक वर्षो से सावन के मास में त्रिवेणी का जल लेकर वह काशी जाते हैं लेकिन शिव भक्तों इतना सम्मान किसी सरकार ने नहीं दिया, जितना योगी जी ने दिया है। दारागंज के दशाश्वमेध घाट से कांवड़ उठाकर पडिला महादेव मंदिर गंगा जल अर्पित करने जा रहे भानुप्रताप कावरियों की आस्था को मिल रहे सम्मान से भाव विभोर हैं। उनका कहना है कि यह पुष्प वर्षा नहीं बल्कि महादेव के आशीर्वाद की वर्षा है जो एक संत मुख्यमंत्री द्वारा ही कराई जा सकती है।

पिछले तीन सोमवार पर भी योगी सरकार ने कराई है पुष्पवर्षा

बता दें कि सावन में प्रदेश में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा का क्रम लगातार जारी है। पिछले तीन सोमवार को जहां काशी, मेरठ, सहारनपुर, बाराबंकी और अयोध्या में पुष्पवर्षा की गई वहीं चौथे सोमवार को प्रयागराज में शिव भक्त कांवड़ियों का सम्मान फूल बरसा कर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछले 6 साल से प्रदेश में शिवभक्तों का बिल्कुल खास तरीके से सम्मान किया जा रहा है। सरकार की ओर से ना सिर्फ कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जा रही है, बल्कि उनकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सावन के दूसरे सोमवार को मेरठ-दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर चुके हैं, जिसके बाद से ही प्रदेश में शिवभक्तों का उत्साह देखने लायक है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी जगह जगह शिवभक्तों का सम्मान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी बड़े शिवालयों में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer