April 28, 2026 1:36 am

Rishabh Pant Accident: पंत ने बताया कार के पलटने की वजह

rishabh pant car,

देहरादून: ऋषभ पंत 30 दिसंबर को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. जब वे अपने घर अपनी माँ से मिलने जा रहे थे. इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहाँ डॉक्टरों ने बताया की अब वे खतरे से बाहर है. लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है.

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने दुर्घटना की वजह बताई है. दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के डायरेक्टर श्याम शर्मा से पंत ने बताया कि सड़क के गड्ढे से कार को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी.

इसके बाद DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने मीडिया को बताया कि ऋषभ पंत की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. BCCI के डॉक्टर यहां के डॉक्टरों के संपर्क में हैं. जय शाह भी इस मामले पर नजर रखे हुए हैं.

पंत को ठीक होने में कितना लगेगा टाइम

फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर कौशल कांत मिश्रा ने कहा कि ‘ ऋषभ पंत को ACL लिगामेंट में इंजरी हुई है, यानी वे कोई भाग-दौड़ वाला काम नहीं कर सकते. इसको पूरी तरह से ठीक होने में नौ महीने से ज्यादा का समय लगता है. यानि पंत अब लगभग 1 साल बाद मैदान में उतरेंगे.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer