February 22, 2026 5:16 am

BJP की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी, राष्ट्रिय अध्यक्ष बनने की अब किसकी बारी

meeting to elect bjp national president

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गई है। इसी के मद्देनजर बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर जल्द ही बड़ा फैसला आ सकता है। इसी को लेकर कल मंगलवार को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो रही है।

इस वक्त बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं और उनका कार्यकाल इसी महीने 20 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है. बता दें 20 जनवरी 2020 को जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौपी गयी थी. उनसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह थे।

बढ़ सकता है जेपी नड्डा का कार्यकाल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एक राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष के लिए होता है. पार्टी के संविधान की धारा 21 के अनुसार, कोई भी नेता 3-3 साल के 2 कार्यकाल तक ही बीजेपी का अध्यक्ष (national president) रह सकता है। यानी एक नेता 6 सालों तक अध्यक्ष पद पर रह सकता है। बता दें कल होने वाली बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer