February 21, 2026 10:57 pm

यूपी : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरने से हुआ बड़ा हादसा…

UP: A major accident occurred due to the collapse of a 4-storey building
Google

लखनऊ :। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट मंगलवार को भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यजदान बिल्डर्स ने इस बिल्डिंग को बनाया था। आशंका जताई जा रही है कल दोपहर में आए भूकंप के झटकों से बिल्डिंग कमजोर हो गई थी। जिसके बाद शाम होते होते ये गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि अलाया अपार्टमेंट में करीब 15 परिवार रहते हैं।

बचाव वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में करनी पड़ी मशक्कत :

इमारत ढहने की जगह तैनात पुलिसकर्मियों को शोकाकुल परिजनों को नियंत्रित करने और उनसे संकट की घड़ी में संयम बरतने का आग्रह करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। साथी अफसर भी उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बचाव वाहनों को शुरुआत में घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किल हो रही थी क्योंकि सड़क अपेक्षाकृत संकरी थी। हालांकि, जैसे ही हादसे की खबर फैली, स्थानीय निवासियों और आसपास के अन्य आगंतुकों ने अपने चारपहिया वाहनों को सड़क से हटा कर उसे खाली कर दिया।

  • पुलिस ने हालात को देखते हुए दैनिक जागरण चौराहे से वजीर हसन रोड स्थित अपार्टमेंट तक सड़क पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया।
  • इस बीच, आस-पास के घरों, अपार्टमेंट और कॉलोनी के निवासी अपनी बालकनी से बचाव कार्यों को देखते नजर आये। इमारत के अधिकांश पड़ोसियों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उनके चेहरे पर सदमा, डर और दुख साफ नजर आ रहा था।
  • उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह को एक घायल को अस्पताल ले जाते देखा गया।
  • बचाव कार्य में लगे एक दमकल कर्मी ने बताया, ‘जिस जगह इमारत गिरी थी, वहां एक महिला दबी हुई थी, जिसे हमने ईंट तोड़कर और लकड़ी काटकर बाहर निकाला। वह सुरक्षित है।’
  • इलाके की रहने वाली अनुजा ने बताया ‘मैं अपने फ्लैट में थी। शाम करीब छह बजकर 47 मिनट पर हमें कम्पन महसूस हुआ। मुझे लगा कि यह भूकंप के कारण हुआ है। लेकिन मुझे घर से बाहर आने के लिए इसलिए कहा गया, क्योंकि पास का एक अपार्टमेंट ढह गया था। अपार्टमेंट में लगभग सात-आठ परिवार रह रहे थे।’
  • ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास भी इमारत रहने वालों का हालचाल जानने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
  • बचाव कार्य के बीच फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली भी उज्मा का हालचाल पूछते नजर आए।
  • इस बीच, लखनऊ के जोपलिंग रोड निवासी जेपी सिंह, जिनके दोस्त जर्जर इमारत के बगल में एक घर में रहते हैं, ने राहत की सांस ली कि उनके दोस्त और उनके परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं।
  • गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में वजीर हसन रोड पर स्थित 4 मंजिला इमारत मंगलवार शाम अचानक ढह गई। इस घटना में घायल सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल राहत कार्य में जुटे हैं।
UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer