February 4, 2026 3:52 am

कर्नाटक में हंपी उत्सव में गाना गा रहे बॉलीवुड के फेमस सिंगर कैलाश खेर पर हमला…

Kailash-Kher-Attacked
Google

बेंगलुरु :। कर्नाटक में हंपी उत्सव में गाना गा रहे बॉलीवुड के फेमस सिंगर कैलाश खेर पर हमला हो गया। बताया जा रहा है की फरमाइशी गाना न गाने पर दो युवकों ने उन्हें बोतल फेंककर मार दी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि दोनों युवक कैलाश खेर से कन्नड़ गाना गाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों की ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

कैलाश खेर के अलावा कई मशहूर हस्तियों भी इवेंट में थी शामिल :

अब हंपी उत्सव की बात करें तो ये 27 जनवरी को शुरू हुआ था। अभी बने विजयनगर जिले के फाउंडेशन के बाद से ये पहला कल्चरल इवेंट था। इसका उद्घाटन सीएम बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार की शाम को किया था। इस इवेंट में कैलाश खेर के अलावा कई मशहूर हस्तियों ने भाग लिया। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।

अरमान मलिक और कैलाश खेर जैसे बॉलीवुड सिंगर्स ने अपनी मधुर आवाज से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही सैंडलवुड से अर्जुन जान्या, विजय प्रकाश, रघु दीक्षित और अनन्या भात जैसे कलाकारों को परफॉर्मेंस के लिए इनवाइट किया गया था।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer