October 31, 2025 3:32 am

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन…

Veteran Bollywood actor Javed Khan Amrohi passed away.
Google

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। वो 70 साल के थे। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। फिल्म निर्माता रमेश तलवार जावेद खान अमरोही के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने को बताया कि जावेद लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे।

रमेश तलवार ने बताया कि जावेद एक साल से बिस्तर पर थे और मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा, “दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया, क्योंकि उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे। जावेद का अंतिम संस्कार शाम 7.30 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में किया गया। जावेद के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं.

जावेद खान ने पूनम ढिल्लों के साथ फिल्म ‘नूरी’ में काम किया था। उनके निधन पर पूनम ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा, “वह मेरे नूरी के को-एक्टर थे। एक सज्जन पुरुष, उनके निधन से दुखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। वहीं, अमीशा पटेल ने भी उनके निधन पर दुख जताया और उन्हें सुपर एक्टर बताया है।

वहीं सुनील शेट्टी ने जावेद खान अमरोही के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सिनेमा की दुनिया के लिए ये बहुत ही बड़ा नुकसान है। जावेद खान अमरोही हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।’

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer