March 22, 2026 10:02 am

दामाद ने ससुराल में लगाई आग, 5 पालतू पशुओं की हुई मौत

damad-ne-lagayi-sasural-me-aag

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है. जहाँ पर गुस्साए एक दामाद ने अपनी ससुराल में आग लगा दी. जिसे देखकर ससुराल वाले डर गए. ऐसा उसने इस लिए किया की पत्नी ससुराल नहीं आयी थी.

दामाद ने पहले ससुर के घर पर जमकर पत्थर बरसाए. इसके बाद दामाद ने घर के बगल में बंधे पालतू पशुओं के पास आग लगा दी, जिसमें 5 पशु मर गए. इसके बाद ससुराल वालों ने पुलिस को जानकारी दी. जबतक पुलिस आयी तबतक आरोपी दामाद फरार हो गया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल लड़की के घर वालों का आरोप है कि उनका दामाद बेटी को बहुत मरता था. जिससे परेशां होकर बेटी घर वापस आ गयी. इसके बाद पहले दामाद ने कई बार फोन पर धमकी दी और अब आकर ससुराल में आतंक मचाया.

अब ससुराल वालों ने इसकी शिकायत थाने में कर दी है. पुलिस अब आरोपी कि तलाश में जुटी हुई है. वहीँ लड़की के घर वाले डरे हुए है कि कहीं उनका दामाद फिर से ऐसी हरकत न करे.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer