फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर आयी है. यहाँ पर कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. इस घटना से पुरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ये 6 युवक गुरुग्राम से पार्टी मना कर अल्टो कार से वापस लौट रहे थे. इन सभी ने शराब पि राखी थी और गाड़ी की स्पीड भी बहुत थी. जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से टकराकर रोड की दूसरी ओर चल रहे डंपर से जा टकराई.
मौत से कुछ देर पहले बनाया था वीडियो
ये लड़के दुर्घटना से कुछ देर पहले वीडियो बना रहे थे. जिसमे देखा जा सकता है कि सभी मस्ती के मूड में थे और झूम रहे थे. मौत से कुछ सेकंड पहले के इस वीडियो को जरा ध्यान से देखिए किस तरह के युवा गाड़ी में सवार होकर मौज मस्ती मना रहे हैं.
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ये सभी युवा पलवल के रहने वाले थे और दोस्त के बर्थडे पार्टी में गए थे. पलवल के रहने वाले थे. पार्टी के बाद गुरुग्राम की तरफ ये सभी साथ में रवाना हो गए और रस्ते में ही दुर्घटना हो गयी.





