प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल (Umesh Paal) हत्याकांड में बुलडोजर का कहर लगातार जारी है. आज तीसरे दिन बाहुबली अतीक अहमद के एक और करीबी के घर पर बुलडोजर का एक्शन हुआ.
माशूकउद्दीन उर्फ माशूक प्रधान जो कि बाहुबली अतीक अहमद (Atique Ahmed) का फाइनेंसर बताया जाता है और मिली जानकारी के मुताबिक उमेश पाल शूटआउट कांड में भी उसने शूटर्स को फाइनेंस मुहैया कराया था. इसी वजह से बाबा का बुलबोझेर वहां भी पहुँच गया.
मंजिला घर जमींदोज
बुलडोज़र की इस कार्रवाई में माशूकउद्दीन उर्फ माशूक प्रधान का लगभग 200 वर्ग मीटर में बना करोड़ों का 2 मंजिला आलीशान मकान जमींदोज कर दिया गया. वहीँ माशूक प्रधान इस दौरान वहां पर नहीं पाया गया.





