July 1, 2025 12:59 am

होलिका दहन के दिन करें ये काम, पैसों से भर जाएगा आपका घर

do-this-work-on-the-day-of-holika-dahan
Google

नई दिल्ली :। देशभर में मंगलवार को होलिका दहन का त्यौहार मनाया जाएगा। लोगों ने इसकी पहले से ही तैयारियां कर ली हैं। पार्कों, चौराहों पर होलिका लगाईं गई है जिसे शाम को शुभ मुहूर्त में दहन किया जाएगा। शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार इस साल होलिका दहन के लिए बहुत ही शुभ स्थिति बनी हुई है। होलिका दहन के दिन अगर आप ये उपाय करेंगे तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी और आपका घर पैसों से भर जाएगा।

करें ये काम:

1. होली का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत धुम-धाम से मनाया जाता है। सालभर बाद आने वाला यह त्योहार इस बार विशेष संयोग लेकर आ रहा है। इसलिए इस दिन माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। अगर संभव हो सके तो इसे आदत में डाल लें। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

2. होलिका दहन के दिन किसी जरूरतमंद को जरूरत की चीज अवश्य दें। किसी गरीब को खाना खिलादें। गरीब बच्चों को खाना खिला दें। ऐसा करने से आपके पितृगण हमेशा आप पर कृपा बनाए रखेंगे। आपकी जीवन कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।

3. अगर आपको नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति चाहिए तो होलिका दहन के दिन हनुमान मंदिर में जाकर पांच लाल फूल चढ़ाएं और हनुमान चालिसा का पाठ करें, इससे आपकी बड़ी से बड़ी समस्या भी दूर हो सकती है।

4. होली को राख को साफ पानी में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली के नौ ग्रहों के दोष दूर हो जाते हैं।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer