March 22, 2026 4:05 am

राहुल गाँधी की सदस्य्ता रद्द होने के बाद प्रियंका गाँधी का बीजेपी पर हमला 

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा कोर्ट ने सुनाई है. इसके बाद आज उनकी लोकसभा अध्यक्षता रद्द कर दी गयी. इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने केंद्र पर हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है?  जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं।

नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr

ललित मोदी घोटाला- 425 Cr

मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Cr

प्रियंका गाँधी ने आगे कहा कि “भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते…. लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया….राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया.

प्रियंका गाँधी ने सवाल किया कि “नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया…। क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए”?

बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि “आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है, जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार (गाँधी परिवार) ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है, उसकी एक ख़ासियत है… आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer