April 10, 2026 3:31 am

सिक्किम के नाथुला इलाके में हिमस्खलन से गई इतने लोगों की जान…

avalanche-killed-so-many-people-in-nathula-area-of-sikkim
Google

गंगटोक :। भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां के नाथुला इलाके में आज मंगलवार को हुए हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। वहीं, करीब 80 पर्यटकों के अंदर फंसे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को राजधानी गंगटोक के अस्पताल में लाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव और निकासी अभियान जारी है। मालूम हो कि नाथुला पास चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

दोपहर करीब 12.20 पर हुआ हिमस्खलन

जानकारी के अनुसार, नाथुला इलाके में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हिमस्खलन हुआ। घटना के बाद, छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर हिमस्खलन हुआ है।

घटना के बाद 30 लोगों को निकाला गया बाहर

पुलिस के अनुसार, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी घटनास्थल से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बचाव अभियान जारी

जानकारी के अनुसार, फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया के अनुसार, “पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं। यह घटना 15वें मील में हुई।”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer