February 20, 2026 11:36 pm

अतीक और अशरफ को मारने वाले के भाई ने कही ये बातें 

Death of Atiq Ahmad and his brother Ashraf

कल देर रात अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मरकर हत्या कर दी गयी थी. इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 हमलावरों को पकड़ा गया है. उनमे से एक का नाम सनी है और उसके भाई ने सनी के बारे में अहम जानकारी दी है.

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले शूटर सनी सिंह के भाई पिंटू सिंह ने कहा कि “यह कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज़ हैं। हम लोग 3 भाई थे जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। यह ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं और बचपन में ही भाग गया था”.

तीनों हमलावरों के नाम 

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले 3 हमलावरों के नाम अरुण मौर्य, सनी सिंह, लवलेश तिवारी है. पुलिस इन तीनो से पूछताछ कर रही है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों पर पहले से आधे दर्जन से ज्यादा केस दर्ज थे.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer