आज बुधवार, 26 अप्रैल 2023 को वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने VIT इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2023 के नतीजों की घोषणा कर दी है। VIT ने वीआइटीईईई परिणाम 2023 का लिंक viteee.vit.ac.in पर एक्टिव कर दिया है।
उम्मीदवार इस लिंक से अपना अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते है और डाउनलोड भी कार सकते हैं.
VITEEE Result 2023 में जिन उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, उनकी दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए VIT द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा और काउंसलिंग की प्रक्रिया आज बुधवार, 26 अप्रैल 2023 से शुरू हो रही है, जो 14 जून 2023 तक चलेगी।





