June 17, 2026 12:50 pm

दिल्ली और हरियाणा में 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी, 20 लाख नकदी, 3 हथियार सहित… 

 द्वारका जिला पुलिस एक आपराधिक गिरोह से जुड़े व्यक्तियों पर सुबह-सुबह दिल्ली और हरियाणा में 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कि गयी। जिसमें विभिन्न स्थानों से हथियार, नकदी और अवैध पदार्थ बरामद किया गया है.

DCP द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि “आज सुबह द्वारका ज़िले की 21 टीमों ने जिसमें करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल थे, उन्होंने हरियाणा और दिल्ली में रेड किया। इसमें कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेड में एक बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ी, 20 लाख नकदी, 3 हथियार, 7 राउंड और दो जगहों से ड्रग बरामद किया गया है”.

“रेड के दौरान हमें एक वांटेड अपराधी भी मिला। ये छापे कपिल सांगवान नामक व्यक्ति के आपराधिक गैंग को टारगेट करके किए गए थे। कुछ समय पहले सुरेंद्र मटियाला नामक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या हुई थी, उसी केस के सिलसिले में आज ये छापे किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer