March 21, 2026 8:40 pm

सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया के लोगो, जर्सी, मशाल और गान का किया शुभारंभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी (Khelo India University) गेम्स का लोगो, जर्सी, मशाल और गान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “उत्तर प्रदेश (UP) ने हर जनपद में एक स्टेडियम निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम के निर्माण की कार्रवाई उत्तर प्रदेश के अंदर प्रारंभ हुई है। 58,000 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान के निर्माण को एक गति मिली है”.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा “कभी इस राज्य को दंगों के लिए जाना जाता था पर अब यहां के दंगल के लिए जाना जाएगा जो हमारे पहलवान आकर करेंगे। कभी यहां पर गोलियां बरसती थी दूसरे ढंग से अब हमारे राइफल शूटिंग में हमारे मेडलिस्ट यहां से खड़े होंगे और मेडल जीतने का काम करेंगें”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer