April 8, 2026 2:29 pm

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस के मंदिर बनाने वाले बयान पर साधा निशाना 

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश के पीएम ने कहा कि वोट डालते समय बजरंगबली का नारा लगाना, यह कौन सा सेक्युलरिज्म है? आज Congress के कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की हम सत्ता में आए तो और हनुमान मंदिर बनाएंगे। 

अगर मैं यहां कहूं कि 10 तारीख को वोट डालते समय ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगाकर बटन दबाओ, तब मीडिया वाले कहेंगे की औवेसी उधर लेकर चला गया.

अतीक पर बोले ओवैसी 

मैं एनकाउंटर के ख़िलाफ़ था और रहुंगा। जिस तरह अब्बास, अतीक, अशरफ को गोली मारी, आज मैं कह रहा हूं कि अनिल (दुजाना) को भी गोली मारना गलत था। एनकाउंटर से क़ानून का शासन कमज़ोर होता है, लोगों का संविधान में विश्वास कम होता है। सज़ा देना कोर्ट का काम है, गोली से किसी को सज़ा नहीं दी जाती.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer