February 20, 2026 9:59 pm

क्या हुआ जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने दिल्ली पुलिस से पीएम मोदी और रॉ की शिकायत की

Google

नई दिल्ली :। जबसे पडोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार हुए हैं। तबसे उनकी गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में इमरान के समर्थक भड़के हुए हैं। जिसके चलते इस देश में जगह-जगह तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं चालू हैं। इसी बीच एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऐसा ट्वीट किया कि इस ट्वीट का जवाब भारत को देना पड़ा।

दरअसल, इमरान खान की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पाकिस्तान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। कई जगहों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

इसी को लेकर एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने अपने ट्वीट में लिखा, “क्या किसी को दिल्ली पुलिस का ऑनलाइन लिंक पता है? मुझे भारतीय प्रधानमंत्री और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज करनी है जो मेरे देश पाकिस्तान में अराजकता और आतंकवाद फैला रहे हैं। अगर भारतीय अदालतें स्वतंत्र हैं (जैसा कि वे दावा करते हैं) तो मुझे यकीन है कि भारतीय सर्वोच्च न्यायालय मुझे न्याय जरूर देगा।”

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने जब भारत को लेकर ये ट्वीट किया तो दिल्ली पुलिस ने भी जवाब देने में देर नहीं की। दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस को दिए अपने जवाब से ट्विटर पर जैसे महफिल ही लूट ली। एक्ट्रेस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा, “हमें डर है कि पाकिस्तान में अभी भी हमारा अधिकार क्षेत्र नहीं है। लेकिन, ये जानना चाहेंगे कि जब आपके देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है तो आप ट्वीट कैसे कर रही हैं!”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer