कांग्रेस नेता सचिन पायलट इन दिनों ‘जन संघर्ष यात्रा’ कर रहे हैं. यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने कहा “भ्रष्टाचार कहां नहीं होता लेकिन आप उसे हटाने के लिए कितने कदम उठा रहे हैं।
पेपर लीक की जब जांच हो रही थी तब बयान आया कि इसमें न कोई नेता शामिल है न कोई अधिकारी। बिना जांच खत्म किए अगर हम पहले ही घोषित कर देंगे तो क्या जांच रह जाएगी?
PCC सचिव रामसिंह कस्वां के ‘BJP के टूल’ वाले बयान पर सचिन पायलट ने कहा “मुझ पर इससे और निचले स्तर के आरोप लग सकते हैं क्योंकि मैं सड़कों पर आकर अपनी बात को रख रहा हूं। कौन क्या है, कैसी कार्यशाली रही है और कैसी निष्ठा रही है वह सब जानते हैं। मैंने कांग्रेस पार्टी के लिए हर प्रदेश में जाकर प्रचार किया है”.





