March 15, 2026 12:47 am

खतरनाक हुआ चक्रवात ‘मोचा’, 3 दिन का रेड अलर्ट की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवात मोचा तेजी से बढ़ते हुए 13 मई की शाम को खतरनाक तूफान में बदल सकता है और इससे 135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है.

शुक्रवार रात से ही इसका असर देखने को मिलने लगेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने 3 दिनों का रेड अलर्ट जारी किया है. त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, असम और मणिपुर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं राज्य सरकारों ने सभी संबंधित अधिकारियों से जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए सभी एहतियाती उपाय करने को कहा है.

यह बांग्‍लादेश- म्‍यांमार तट की ओर बढ़ेगा. पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए निचले और तटीय इलाकों को खाली कराते हुए लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर भेजा है. पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना जिला, सुंदरवन आदि के इलाकों में राहत सामग्री भेजी गई है.

 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer