बेंगलुरु: चुनाव जितने के बाद अब तय हो गया है कि कर्नाटक का मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कौन होगा. इसी कड़ी में आज कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आज राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।
कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक स्वागत करने पहुंचे. वहीँ कर्नाटक के मनोनीत उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का जमावड़ा दिखा। यहाँ डीके शिवकुमार ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा कि “मैं स्टेडियम (श्री कांतीरवा स्टेडियम) जा रहा हूं…आज मैं दिल्ली जाऊंगा। हम अपनी गारंटी लागू करने वाले हैं”. स्टेडियम पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। बता दें शपथ समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में होगा।





