February 20, 2026 6:32 pm

पाकिस्तान सरकार का दावा- इमरान खान के घर में छिपे हैं ‘आतंकी’,बड़े अभियान की तैयारी

Google

इस्लामाबाद :। पाकिस्तान के पूर्व पीएम व पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान के लाहौर स्थित आवास को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

इमरान के घर छिपे हुए हैं ‘आतंकी’

पाकिस्तान की पंजाब सरकार का दावा है कि इमरान के घर में कई आतंकी छिपे हुए हैं। पुलिस कभी भी इन आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़ा अभियान चला सकती है। बुधवार से ही सुरक्षाबलों ने इमरान के आवास को घेरा हुआ है। उनके आवास जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

बता दें कि पंजाब की अंतरिम सरकार के सूचना मंत्री आमिर मीर ने इमरान के आवास पर 30 से 40 आतंकियों के छिपे होने का दावा किया था। मंत्री ने कहा था कि इन्हीं लोगों ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए थे। इमरान खान को आतंकियों को 24 घंटे के अंदर सौंपने का दिया गया अल्टीमेटम गुरुवार दोपहर दो बजे खत्म हो चुका है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer