October 31, 2025 1:00 am

पीएम मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जापान के हिरोशिमा में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जापान की मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “मैं आपको G7 के शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं। आपने जी7 समिट में भारत को आमंत्रित किया इसके लिए भी मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैंने जो बोधि वृक्ष आपको दिया था उसको आपने हिरोशिमा में लगाया और जैसे-जैसे वो बढ़ेगा भारत-जापान के संबंधों को मजबूती मिलेगी। ये वो वृक्ष है जो बुद्ध के विचारों का अमरत्व प्रदान करता है”.

हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. पीएम ने कहा “बुद्ध और गांधी की धरती जिसने विश्व को शांति का संदेश दिया और जापान जो भगवान बुद्ध के विचारों से पल्लवित, पोषित है, वहां पूज्य बापू की प्रतीमा अहिंसा और करुणा के उन विचारों को आगे ले जाने में बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगी”.

हिरोशिमा नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है। G7 समिट की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले पूज्य महात्मा गांधी की प्रतीमा का अनावरण का सौभाग्य मिला है। आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है। पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है। उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer