पहलवानों और WFI अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जंतर-मंतर पर पहलवान टिके हुए हैं और बृज भूषण शरण सिंह को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. वहीँ बृज भूषण भी डटे हुए हैं.
इस मामले पर बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि “अगर इनको लगता है कि नार्को टेस्ट से सच्चाई सामने आ जाएगी तो मैं उसके लिए तैयार हूं और बजरंग पुनिया तथा विनेश फोगाट के साथ जिन-जिन खिलाड़ियों ने मुझ पर आरोप लगाएं हैं उनका भी टेस्ट कराया जाए और ये मुद्दा समाप्त कराया जाए.





