February 20, 2026 6:29 pm

जाने सचिन के किस ट्वीट से लग गई बैंगलोर के फैंस को मिर्ची…

Google

नई दिल्ली :। आईपीएल 2023 में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर का सफर ख़त्म हो गया है। स्रविवार को खेले गए एक अहम् मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से मार दे दी। नतीजन मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया। इस जीत के बाद दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा, जो यकीनन RCB फैंस के जले पर नमक छिड़कने का काम करेगा

बीती रात चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने RCB के लिए और शुभमन गिल ने GT के लिए शतक लगाए। मगर, गिल का शतक कोहली की सेंचुरी पर भारी पड़ा और गुजरात ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत का सीधा फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ और उसने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचता देख सचिन तेंदुलकर ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जाहिर की। तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडिल पर लिखा- कैमरन ग्रीन और शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने भी अद्भुत पारी खेली और बैक टू बैक शतक जड़े। मुंबई को प्लेऑफ में देखकर खुशी हुई।

रविवार की दोपहर MI vs SRH के बीच अहम मैच खेला गया था, जिसे मुंबई ने कैमरून ग्रीन की शतकीय पारी की मदद से 8 विकेट से जीतकर 2 अंक हासिल किए थे। इसी के साथ मुंबई के पास 16 अंक हो गए। मगर वह क्वालीफाई करने के लिए RCB vs GT मैच पर निर्भर थे। फिर जब रात में RCB vs GT आमने-सामने आए, तो विराट कोहली ने शतक लगाकर बैंगलोर को 197 के स्कोर तक पहुंचाया था। मगर, जवाब में शुभमन गिल ने भी शतक लगाया और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer