October 30, 2025 11:55 pm

बॉक्स ऑफिस पर ‘The Kerla Story’ का तहलका जारी,अब तक हो चुकी इतनी कमाई

the-kerla-storys-tehelka-continues-at-the-box-office-has-earned-so-far
Google

मुंबई :। बॉक्स आफिस पर ‘द केरल स्टोरी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है जिसके चलते फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए फिल्म का तीसरा वीकेंड भी दमदार रहा है। ‘द केरल स्टोरी’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी शुक्रवार को 6.60 करोड़, शनिवार को 9.15 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद बीते दिन यानी रविवार को 11 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन किया।

बीते रविवार में हुआ दमदार उछाल

वहीं सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने दमदार कमाई करते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बीते रविवार के इस दमदार उछाल के साथ ही फिल्म को काफी फायदा हुआ है। क्योंकि 17 दिन में फिल्म ने कुल 198.47 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। जिसके बाद सोमवार का कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने 200 करोड़ा का आंकड़ा पार कर लिया।

नीता अम्बानी के एक दिन का खर्च

‘द केरल स्टोरी’ की कहानी केरल में धर्म परिवर्तन कर आतंकी संगठन से जुड़ने के ऊपर आधारित है। फिल्म में दावा किया गया है कि केरल की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकवादी समूह, आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। इस फिल्म को जहां एक पक्ष सही कहानी बता कर इसका प्रचार कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसे मनगढ़ंत बताता नजर आ रहा है।

‘द केरल स्‍टोरी’ को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है। वही इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ‘द केरल स्टोरी’ में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया हैं। 40 करोड़ की लागत से बनी सुदीप्तो सेन की ‘द केरल स्टोरी’ 4 लड़कियों की कहानी पर आधारित है जिसमें 3 का ब्रेनवाश कर उन्हें दूसरे धर्म से ले जाकर उनका शोषण किया जा रहा दिखाया गया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer