November 1, 2025 1:50 am

इस साल सामान्य रहेगा मानसून, मौसम विभाग ने बताया कब बरसेंगे बदरा

Google

नई दिल्ली :। उत्तर भारत समेत देश के तमाम राज्यों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर आज अपडेट जारी कर दिया है।

जून में दस्तक देगा मानसून

IMD के अनुसार, मानसून का आगमन जून में होगा। मानसून मजबूत होने के बाद 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि 1 जून से पहले मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इस साल मानसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना है।

अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की संभावना नहीं है। यदि वर्षा का वितरण सभी जगह लगभग समान हो तो यह एक स्थिति सामान्य मानी जाएगी। अगर हर जगह समान बारिश होगी तो कृषि पर इस बार ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होगी।

जून में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में जून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जून में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। जून में बारिश सामान्य से 92 फीसद तक कम रह सकती है।

हालांकि, मानसून सीजन इस बार सामान्य रहने की संभावना है और 96 फीसद बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अल नीनो के बावजूद मानसून इस बार सामान्य हो सकता है और सितंबर तक यह समाप्त हो सकता है।

उत्तर भारत में भी जून में मानसून की संभावना

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में जून में मानसून का आगाज होगा। इस बार सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। जुलाई में ये पीक पर हो सकता है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer