कंबोडिया के राजा Norodom Sihamoni 30 मई को भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं. अपनी यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने बताया कि “Cambodia के राजा की भारत की राजकीय यात्रा 30 मई को होगी। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उनसे मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कंबोडिया के राजा के सम्मान में भोज देंगी.
कंबोडिया (Cambodia) के साथ पिछले कुछ सालों में हमारा ट्रेड बढ़ रहा है। कंबोडिया के राजा के इस दौरे के दौरान कंबोडिया के साथ ट्रेड और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा… Cambodia के साथ हमारे संबंध का कंबोडिया के किसी और देश (चीन) से संबंधों का कोई लेना देना नहीं है.
 
   
								 
											 
				





