October 31, 2025 12:28 am

प्लेन क्रैश के 40 दिन बाद अमेजन के जंगलों में जिंदा मिले 4 बच्चे, एक 11 महीने का मासूम

Google

नई दिल्ली :। प्लेन क्रैश के बाद अमेजन के जंगलों में गुम हुए 4 बच्चे 40 दिन बाद ज़िंदा मिले। इस दौरान बच्चे उन बीजों, जड़ों और पत्तों को खाकर जिंदा रहे जिन्हें वो बचपन से जानते थे कि इन्हे खाकर जिंदा रहा जा सकता है। इसके साथ ही कोलंबियाई सैनिकों के साथ खोज में शामिल स्थानीय लोगों की इलाके के बारे में जानकारी ने भी इन चारों बच्चों के खोजने में एक बड़ी भूमिका निभाई। इन बच्चों की उम्र 13 साल, 9 साल, 4 साल और 11 महीने बताई जा रही है। बच्चों को आर्मी मेडिकल प्लेन के जरिए बोगोटा के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, वो बच्चे स्वदेशी थे और जंगल से अनजान नहीं थे। उन्हें पता था कि जंगलों में क्या खाने लायक होता है और क्या खाने लायक नहीं होता। उन्हें ये भी पता था कि जंगलों में खतरनाक जानवरों के बीच जिंदा कैसे रहा जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन क्रैश होने के बाद बच्चों ने उसी प्लेन से फरीना नाम के फूड को निकाल लिया था। कई दिनों तक ये बच्चे वही खाकर रहे। फरीना खत्म होने के बाद वो कसावा, जंगलों के फल, पौधे और बीज खाकर अपना वक्त गुजारने लगे। एक रेडियो चैनल से बात करते हुए बच्चों के परिजन ने बताया कि डिहाइड्रेशन के बावजूद बच्चे ठीक हैं। हालांकि, उनके शरीर पर जंगली कीड़ों के काटने के कई निशान मिले हैं।

वहीं, राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा था- ‘लापता बच्चों की खोज के लिए बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा तलाश अभियान अब समाप्त हो गया है। हालांकि, इतनी विषम परिस्थितियों में इन बच्चों का 40 दिनों तक जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उनकी ये कहानी इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।’

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer