February 20, 2026 12:15 pm

पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में रात्रिभोज के दौरान नवरात्र के व्रत का क्यों किया जिक्र

पीएम मोदी इन दिनों अमेरिका कि यात्रा पर हैं और कल व्हाइट हाउस में आधिकारिक राजकीय रात्रिभोज रखा गया था. जिसके दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “मैं भारत अमेरिका संबंधों के बारे में और अधिक नहीं बोलना चाहता।

नवरात्र के व्रत को लेकर कही ये बात

जब आपने 2014 में मेरे लिए बैंक्वेट रखा था उस दौरान संयोग से मेरा 9 दिन का नवरात्र का व्रत था, तब आप मुझ से बार-बार पूछ रहे थे कि क्या आप कुछ भी नहीं खाएंगे? इसे लेकर आप बेहद परेशान भी थे। मुझे लगता है उस समय आपकी मुझे प्रेम से कुछ खिलाने की इच्छा आज पूरी हो हो रही है.

हमारे अद्भुत मेजबानों, राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन को शुभकामनाएं। अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, खुशी, स्वतंत्रता, समानता तथा भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मित्रता के चिरस्थायी बंधन के लिए एक उपहार है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer