June 23, 2026 10:18 am

पीएम मोदी ने बिलासपुर बस दुर्घटना पर क्या कहा 

PM-Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर में आयोजित विजय संकल्प महारैली कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहाँ उन्होंने बिलासपुर के पास हूई बस दुर्घटना का जिक्र किया. पीएम ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी.

पीएम ने कहा “मुझे पता चला कि आज सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की एक बस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिन लोगों का निधन हुआ है मैं उनको श्रद्धांजलि देता हूं और जो घायल हुए हैं उनके इलाज के लिए हर संभव मदद की जा रही है। जो लोग अस्पताल में हैं मैं उनके जल्द ठीक होने की कमना करता हूं”.

इसके बाद उन्होंने सभा को सम्बोधित किया और कहा “छत्तीसगढ़ वो राज्य है जिसके निर्माण में बीजेपी की प्रमुख भूमिका रही है। बीजेपी ही छत्तीसगढ़ की जरूरतों को जानती है इसलिए दिल्ली से बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए पूरी ताकत लगा रही है। आज भी यहां के विकास के लिए 7000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer